सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने आज एक बार फिर टूटते हुए रिश्तों को नया जीवन दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने आज एक बार फिर टूटते हुए रिश्तों को नया जीवन दिया है। पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और महिला थाना पुलिस की प्रभावी काउंसलिंग के चलते रविवार को 12 जोड़ों के बीच चल रहा पुराना मनमुटाव और विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया। काउंसलिंग सफल होने के बाद सभी 12 परिवारों को हंसी-खुशी थाने से एक साथ विदा किया गया।
अधिकारियों के निर्देशन में मिली सफलता
यह सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने अपनी कुशल रणनीति से जोड़ों को समझाया और उनके बीच की कड़वाहट को दूर कर उन्हें दोबारा साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
काउंसलिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान
इन 12 परिवारों को बिखरने से बचाने और उनके जीवन में दोबारा खुशियां लौटाने में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय के साथ-साथ काउंसलिंग टीम के निम्नलिखित सदस्यों की मुख्य भूमिका रही:
रीना रावत (महिला मुख्य आरक्षी)
प्रियंबदा सिंह (महिला आरक्षी)
शिखा खरवार (महिला आरक्षी)
प्रगति (महिला आरक्षी)
इन 12 परिवारों की बची गृहस्थी (विवरण):
काउंसलिंग के बाद जिन परिवारों में समझौता हुआ और जो एक साथ विदा हुए, उनका विवरण निम्नवत है:
शहनाज पत्नी तारिक अजीज — निवासी: सेखुईया, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर
सिरजा पत्नी अरुण — निवासी: धौरा कुइयां टोला बनकसिया, थाना सिद्धार्थनगर
मिथलेश पत्नी रामसागर — निवासी: कल्लाखोर, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर
शहनाज पत्नी सफीकुल्लाह — निवासी: धरयपुरवा, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर
सुविता पत्नी राजेंद्र — निवासी: भलूही, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर
आयशा खातून पत्नी आबिद अली — निवासी: जलखारी, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर
रेखा पत्नी चंदन — निवासी: कुदारन, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर
इंद्रावती पत्नी दयाशंकर — निवासी: कोटिया पाण्डेय, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर
गुड़िया पत्नी बृजमोहन — निवासी: बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर
राधिका पत्नी जय कुमार — निवासी: रमपुरवा, थाना जोगिया, जनपद सिद्धार्थनगर
श्वेता त्रिपाठी पत्नी अश्वनी मिश्रा — निवासी: नारायणपुर थूम्हवा, थाना पचपेड़वा, जनपद सिद्धार्थनगर
गुड़िया पत्नी अनिल — निवासी: ग्राम नाग चौरी, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर
महिला थाने की इस मानवीय और संवेनदशील कार्रवाई की स्थानीय जनता और विदा हुए परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












