जौनपुर
जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में चालू सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूविवि से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में चालू सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आगामी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक विनोद सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जिलों के कुल आठ कॉलेज संबद्ध हैं, जिनमें कुल 450 सीटें उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर छात्रों के लिए दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
इस बीच, जौनपुर जिले में एकमात्र ‘श्री हरि महाविद्यालय, लहंगपुर जलालपुर’ संचालित है, जबकि शेष सात कॉलेज गाजीपुर जिले में स्थित हैं। हालांकि, पिछले दस वर्षों से अधिक समय से शिक्षकों के पद सृजित न होने के कारण स्थानीय छात्रों का इस कोर्स से रुझान कम हुआ है, जिससे हर साल सीटें खाली रह जाती हैं। राहत की बात यह है कि अन्य राज्यों में बीपीएड शिक्षकों की नियुक्तियां होने के कारण वहां के छात्र यहाँ दाखिले के लिए आते हैं। इसके बावजूद, इस बार भी कम आवेदन आने की आशंका से कॉलेज संचालक बेहद चिंतित हैं।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












