सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर की चिल्हिया थाना पुलिस ने गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर की चिल्हिया थाना पुलिस ने गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक पेटी देशी शराब, एक स्कैनर/पास मशीन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
21 जून की रात को हुई थी चोरी
यह वारदात बीते 21 जून की रात को हुई थी, जब अज्ञात चोरों ने गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर तीन पेटी देशी शराब और एक स्कैनर/पास मशीन उड़ा दी थी। घटना के बाद शराब ठेकेदार की तहरीर पर चिल्हिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिया के पास से दबोचा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चिल्हिया थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ बुधवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल एक युवक मंझरिया और गौरा बाजार के बीच पुलिया के पास शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी चिल्हिया थाना क्षेत्र के ही गौरा बाजार का रहने वाला है।
दो पेटी शराब पहले ही बेच चुका था आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सिकंदर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि चोरी की गई तीन बेटियों में से दो पेटी शराब वह पहले ही बेच चुका था और बची हुई एक पेटी शराब को ठिकाने लगाने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
इस कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के साथ उपनिरीक्षक सुधाकर राय, विंध्याचल प्रसाद, मुख्य आरक्षी अमृत नायक, पंकज यादव और अभय सिंह शामिल रहे।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













