बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमों में पिछले एक साल से फरार चल रहे शातिर आरोपी सुरेश को बागपत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमों में पिछले एक साल से फरार चल रहे शातिर आरोपी सुरेश को बागपत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
मुखबिर की सूचना पर देर रात दबीश दी गई। जानकारी के अनुसार सुरेश, उम्र 50 वर्ष, पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी ग्राम धतूरी, थाना सलैमपुर कई मामलों में वांछित था और पिछले एक साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा और कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी सुरेश इस समय बागपत में छिपा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ देर रात बागपत में बताए गए ठिकाने पर दबीश दी।
दरवाजा खुलते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी सुरेश घर के अंदर सो रहा था। कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह ने जैसे ही घर का दरवाजा खटखटाया, सुरेश ने दरवाजा खोला। सामने अचानक पुलिस को देखकर उसके होश उड़ गए और उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह और उनकी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सुरेश को मौके पर ही दबोच लिया।
मामले की जानकारी देते हुए कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश सरकारी अध्यापक बनकर फर्जी दस्तावेज लगाकर 19 लाख रुपये का लोन लेकर फरार था। आरोपी को बागपत से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।
बिजनौर: मामूली विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार@Uppolice @bijnorpolice https://t.co/LSWf7tXk7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













