महराजगंज

महराजगंज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फरेन्दा के आंबेडकर तिराहा पर विधानसभा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फरेन्दा के आंबेडकर तिराहा पर विधानसभा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: राजेश जायसवाल
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी सुविधाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से गरीब, महिला, किसान और युवाओं को सीधा लाभ मिला है। जायसवाल ने दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में पुनः एक मजबूत सरकार बनाएगी।
पात्रों तक लाभ पहुंचाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने संकल्प लिया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र और जरूरतमंद लोगों तक सुनिश्चित कराया जाएगा। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












