बागपत

बागपत गुराना गांव में किसानों की ज्वलंत समस्याओं व अधिकारों को लेकर शुक्रवार को एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत गुराना गांव में किसानों की ज्वलंत समस्याओं व अधिकारों को लेकर शुक्रवार को एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में क्षेत्र के लगभग 400 से 500 किसानों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में पहुंचे प्रख्यात किसान नेता सरदार वी.एम. सिंह का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
हाईकोर्ट के आदेशानुसार 30 वर्षों के ब्याज भुगतान की मांग
महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता सरदार वी.एम. सिंह ने शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि माननीय उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के आदेशानुसार किसानों को पिछले 30 वर्षों के बकाए का ब्याज तत्काल अदा किया जाए। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि “यदि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी या जिला गन्ना अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करता है या पालन में आनाकानी करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।”
हकों की लड़ाई के लिए एकजुट हों किसान
सरदार वी.एम. सिंह ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार व संबंधित विभाग ने किसानों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया, तो आगे की रणनीति बनाकर बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
महापंचायत में ये रहे मौजूद
इस विशाल महापंचायत में मुख्य रूप से चौधरी विजेंद्र सिंह, चौधरी बृजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, सवित मलिक, चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी देवेंद्र, ओमवीर सिंह, पुष्पेंद्र तोमर (एडवोकेट), मनोज कुमार, गीता तोमर, मोहित चौहान व अंकित मलिक सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












