बुलंदशहर में बड़ा हादसा टला! अज्ञात वाहन की टक्कर से बुग्गी समेत काली नदी में गिरे 3 बच्चे; पुलिस और ग्रामीणों ने देवदूत बनकर सबको सुरक्षित निकाला

शिकारपुर/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव आंचरू कला में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भैंसा-बुग्गी पर सवार तीन बच्चे काली नदी में जा गिरे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव आंचरू कला में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भैंसा-बुग्गी पर सवार तीन बच्चे काली नदी में जा गिरे। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से सभी बच्चों और भैंसे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, वाहनपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे धर्मेंद्र, राजा और कालू नामक तीन बच्चे भैंसा-बुग्गी में मक्का काटकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे आंचरू कला स्थित काली नदी पुल के पास पहुंचे, तभी शिकारपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बुग्गी पुल की लौह रेलिंग तोड़ते हुए सीधे काली नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से तीनों बच्चों तथा भैंसे को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार हादसे में दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। काफी मशक्कत के बाद पुल से करीब 600 मीटर दूर भैंसे को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.