बुलंदशहर:मुड़ी बंकापुर में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 300 बीघा ग्राम समाज की भूमि अतिक्रमण मुक्त

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सदर तहसील प्रशासन ने गांव मुड़ी बंकापुर में ग्राम समाज की करीब 300 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है।

तहसील अधिकारियों के अनुसार इस जमीन में चकमार्ग, नवीन परती और ग्राम समाज की जमीन शामिल है। लंबे समय से इन जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए थे, जिसकी वजह से किसानों को आवागमन और खेती में दिक्कत हो रही थी।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से कब्जे हटाए गए और जमीन को समतल कर ग्राम सभा को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसील प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

गांव के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि अब चकमार्ग खुलने से खेतों तक पहुंचना आसान हो जाएगा और परती जमीन का इस्तेमाल विकास कार्यों में हो सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.