सिद्धार्थनगर: शिवनगर डिड़ई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹85 लाख का 162 किलो अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवनगर डिड़ई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवनगर डिड़ई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बेलगड़ी टोल प्लाजा के पास से करीब ₹85,00,000 (पचासी लाख रुपये) कीमत का 162 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मौके से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।

टोल प्लाजा के पास बोरों के साथ खड़े थे तस्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (CO) बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई बृजेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान टीम जब बेलगड़ी टोल प्लाजा के पहले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर स्थित शौचालय के पास पहुंची, तो वहां पांच प्लास्टिक के बोरों के पास चार व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही चारों में अफरा-तफरी मच गई। संदेह होने पर पुलिस बल ने जैसे ही दबिश दी, तीन आरोपी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

फर्रुखाबाद का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी, तीन फरार साथी नोएडा के

पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित (पुत्र मनिराम), निवासी सारा, थाना फतेहगढ़, जिला फर्रुखाबाद बताया। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद पांचों प्लास्टिक के बोरों की तलाशी ली, तो उनमें से कुल 162 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त श्यामू ने पुलिसिया पूछताछ में अपने फरार तीनों साथियों के नाम और पते उगले हैं, जो इस प्रकार हैं:

पिन्टू चौरसिया (पुत्र सूर्य प्रकाश चौरसिया), निवासी अयार, थाना शिवनगर डिड़ई, सिद्धार्थनगर (हाल पता: नोएडा सेक्टर 108, चोटपुर, गौतमबुद्धनगर)

सूर्य प्रकाश चौरसिया (पुत्र धर्मराज चौरसिया), निवासी अयार, थाना शिवनगर डिड़ई, सिद्धार्थनगर (हाल पता: नोएडा सेक्टर 108, चोटपुर, गौतमबुद्धनगर)

अमन (पुत्र अज्ञात), निवासी नोएडा सेक्टर 108, चोटपुर, गौतमबुद्धनगर।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी

भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना शिवनगर डिड़ई में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 50/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही, फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा