महराजगंज विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया जीर्णोद्धारित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का लोकार्पण, प्रधानों ने किया भव्य स्वागत

महराजगंज

लक्ष्मीपुर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रामनगर को आज स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लक्ष्मीपुर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रामनगर को आज स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। स्थानीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्राम रामनगर में नवनिर्मित व जीर्णोद्धारित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र भवन (एएनएम सेंटर) का विधिवत लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर रामनगर सहित आसपास की विभिन्न ग्राम सभाओं के दर्जनों ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी का फूल-मालाओं और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस एएनएम सेंटर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर प्राथमिक चिकित्सा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सूबे की डबल इंजन सरकार गांवों के चहुंमुखी विकास और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विधायक का स्वागत व आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से रामनगर प्रधान रामअचल यादव, बैरवा बनकटवा प्रधान नंद किशोर यादव, जंगल गुलरिहा प्रधान अंगद यादव, हनुमानगढ़िया प्रधान अवधेश मद्धेशिया, बैजनाथपुर उर्फ चरका प्रधान मोलई प्रजापति, धोतियहवा प्रधान सुकई यादव, सेमरहवा के पूर्व प्रधान मनोज राजभर, बैरवा चंदनपुर प्रधान मकसूद तथा रामनगर के पूर्व प्रधान जीत बहादुर सहित भारी संख्या में ग्रामीण व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.