बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खनोदा मै स्थित प्राचीन बाबा सुदामा जी आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में समाजसेवी एवं क्षेत्र के प्रमुख नेता शिवा विजय अपने सामाजिक साथियों के साथ सम्मिलित हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खनोदा मै स्थित प्राचीन बाबा सुदामा जी आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में समाजसेवी एवं क्षेत्र के प्रमुख नेता शिवा विजय अपने सामाजिक साथियों के साथ सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ से आशीर्वाद लेकर कथा का श्रवण किया।
कथा के दौरान शिवा विजय ने कहा, “श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्तों के चरित्र से हमें धर्म, भक्ति, सदाचार एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। आज के समय में जब समाज में नकारात्मकता बढ़ रही है, ऐसे आयोजनों से प्राप्त आध्यात्मिक ऊर्जा नई दिशा देती है।”
उन्होंने आगे कहा कि कथा के माध्यम से मिलने वाले जीवनोपयोगी संदेश युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और समाज में भाईचारा, समरसता व सकारात्मकता का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शिवा विजय का पटका पहनाकर स्वागत किया। शिवा विजय ने आयोजन समिति, कथावाचक एवं समस्त श्रद्धालुओं का सफल आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कथा में खनोदा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे पांडाल में “राधे-राधे” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













