महराजगंज
महराजगंज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत परतावल में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत परतावल में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत कार्यालय परिसर तथा नवीन मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास कर नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की प्रभावी जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है तथा इससे आत्मविश्वास और कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

वहीं नवीन मंडी परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंग शाखा के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने की। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध कटि चक्रासन, महाव्यायाम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया तथा मैराथन दौड़ में भी भाग लिया। योग प्रशिक्षक राधेश्याम प्रजापति ने योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन कराए।
काशीनाथ सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर के साथ-साथ मन और विचारों को भी स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बलराम गुप्ता, महाजन कश्यप, कमाल अहमद, सतीश कुमार जायसवाल, डॉ. बैजनाथ यादव, प्रभाशंकर मद्धेशिया, द्वारिका वर्मा, माखन भंडारी, रमेश मद्धेशिया, श्रीकांत, गंगाधर जायसवाल, अच्छेलाल, रामबेलास अंबेडकर, रविंद्र, अंकुर, धर्मेंद्र, शंकर, जयप्रकाश, जनार्दन चौरसिया, कैलाश, योगेंद्र, संतोष मद्धेशिया, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, व्यवसायी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












