महराजगंज
महराजगंज आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के बरगदवां थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के बरगदवां थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से रविवार को थाना प्रभारी धनंजय कुमार राय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख ग्रामसभाओं में मोटरसाइकिल से भव्य रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
दर्जनों गांवों में पुलिस टीम ने किया भ्रमण
थाना प्रभारी धनंजय कुमार राय की अगुवाई में निकले इस मोटरसाइकिल रूट मार्च के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र के देवघट्टी, नारायणपुर, हरपुर पाठक, शिकारगढ़, अमहवा, बेलहिया, सेमरहना, खैरहवा जंगल, डगरूपुर, शीषगढ़, रामगढ़वा, मनकापुर, बरैठवा, पिपरा तथा मुख्य कस्बा बरगदवा सहित विभिन्न ग्रामसभाओं का सघन भ्रमण किया। मार्च के जरिए पुलिस ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील
रूट मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी से त्योहार को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
बरगदवां थाना पुलिस की इस मुस्तैदी और सक्रियता से जहां स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन ने हुड़दंगियों और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












