बुलंदशहर
बुलंदशहर श्री रामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा आयोजित साप्ताहिक पाठ के अंतर्गत श्री रामचरितमानस का संपूर्ण पाठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्री रामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा आयोजित साप्ताहिक पाठ के अंतर्गत श्री रामचरितमानस का संपूर्ण पाठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में केदारशाह स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ श्रद्धा और उल्लास के साथ रखा गया। मानस पाठ की समाप्ति पर विधि-विधान से यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद विशाल महाप्रसाद वितरण के साथ पूरा कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
क्षेत्रीय विधायक का समिति ने किया नागरिक अभिनंदन
धार्मिक उत्सव के दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक का फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रामचरितमानस का पाठ समाज में आपसी सौहार्द, मर्यादा और सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करता है।
समिति के कार्यकर्ताओं का रहा सराहनीय सहयोग
इस संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने युद्धस्तर पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस पावन अवसर पर मुनेश शर्मा, सीपी सिंह, दामिनी गौड़, पवित्र कौशिक, अभय गर्ग, राम तिवारी, सतीश शर्मा, पीकेश शर्मा, सोमेश शर्मा, दिनेश चौहान, मुकेश गुप्ता, आनन्द शर्मा, मुकेश बंसल, वरुण शर्मा, साक्षी शर्मा, वरूणिका, चित्रांश, रितिका सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु, मातृशक्ति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा मंदिर परिसर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के जयकारों से गुंजायमान रहा।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













