सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को विकासखंड जोगिया के ब्लॉक परिसर में एक भव्य एवं विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को विकासखंड जोगिया के ब्लॉक परिसर में एक भव्य एवं विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य और एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से दिवाकर विक्रम सिंह, जोगिया मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी और मंडल महामंत्री परमिंदर साहनी ने की। प्रशासनिक अमले से खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, एपीओ मुकेश कुमार, सचिव परमात्मा यादव, सचिव अभिषेक त्रिपाठी, सचिव गौरव त्रिपाठी, जेई अभिषेक यादव सहित जोगिया क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता की।
इस वर्ष की निर्धारित थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर आधारित इस कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर मौजूद मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे ने अपने संबोधन में कहा, “योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है। यह केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का एक सशक्त माध्यम है।” उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष की थीम हमें नियमित योग अपनाकर एक स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ व सशक्त समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। समारोह के अंत में ब्लॉक परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से योग करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













