जौनपुर
जौनपुर केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने शिरकत की और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प और लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा की।
ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
अभियान के तहत, पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने परशुरामपुर मंडल की ग्राम सभा अभयचंद पट्टी का दौरा किया। यहाँ उन्होंने सतेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए परशुरामपुर के विनोद शर्मा और उतरेजपुर के संजय यादव को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आत्मनिर्भरता, तकनीकी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और एक मजबूत अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी राजकुमार गौड़ का अभिनंदन किया और उनके निर्मित आवास का स्थलीय निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभाजीत चौहान, जयशंकर पाल, श्याम राज सिंह, परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र चौहान, राजकुमार, मुकेश साहू, मंडल मंत्री अनीश मिश्रा, सिकंदर सोनकर और वीर बहादुर चौहान सहित भारी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













