बलिया
बलिया प्रदेश सरकार के 12 वर्ष तथा केंद्र/राज्य सरकार के गौरवमयी 9 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बलिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया प्रदेश सरकार के 12 वर्ष तथा केंद्र/राज्य सरकार के गौरवमयी 9 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बलिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा लगाई जा रही भव्य विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ करेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के बाद मुख्य समारोह गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के हाथों जिले की 1300 नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि का वितरण भी किया जाएगा।
33 विभागों के लगेंगे स्टॉल, दिखेगी विकास की झलक
महासमारोह में कुल 33 सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जो आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला उद्योग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि, जिला समाज कल्याण, और जिला पूर्ति विभाग अपनी योजनाओं का लाभ देंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा पंचायती राज विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













