बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर के रामपुर गांव में विकास की नई इबारत लिखी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर के रामपुर गांव में विकास की नई इबारत लिखी गई। सांसद डॉ. भोला सिंह ने त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत 979 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
₹71.55 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से जरूरी थी। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी।
शिलान्यास के दौरान डॉ. भोला सिंह ने कहा, “यह मार्ग सिर्फ ईंट-पत्थर का टुकड़ा नहीं, बल्कि विकास का रास्ता है। इससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी और व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।”
इस मौके पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, प्रधान और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने खुशी जताते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि यह कार्य विकसितभारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की कड़ी में किया जा रहा है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













