बुलंदशहर के रोवर-रेंजर्स ने रचा इतिहास: राज्य पुरस्कार परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, जिले का बढ़ाया मान

बुलंदशहर

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर ने राज्य स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वर्ष 2025-26 की राज्य पुरस्कार रोवर-रेंजर परीक्षा में जनपद से शामिल सभी प्रतिभागियों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर ने राज्य स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वर्ष 2025-26 की राज्य पुरस्कार रोवर-रेंजर परीक्षा में जनपद से शामिल सभी प्रतिभागियों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। प्रादेशिक मुख्यालय, लखनऊ द्वारा हाल ही में घोषित परिणाम के अनुसार 06 फरवरी से 09 फरवरी 2026 तक माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिविर में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए बुलंदशहर से कुल 05 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। गौरव का विषय है कि रोवर वर्ग में राजकुमार, अमित कुमार गौतम, अंशु प्रताप सिंह, मंगवाने आशीष तथा रेंजर वर्ग में अर्चना गौड़ सहित सभी 05 प्रतिभागी परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं। इस शानदार सफलता पर जिला मुख्यायुक्त डॉ. नरेश कुमार शर्मा व जिला सचिव मुनीश कुमार ने कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा यूनिट लीडर्स के कुशल मार्गदर्शन का फल है। उन्होंने सभी सफल रोवर-रेंजर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये सभी युवा आगे भी स्काउट गाइड के नियमों का पालन करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे। जनपद की इस उपलब्धि से बुलंदशहर के स्काउट परिवार में हर्ष का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.