महराजगंज: निचलौल-पुरैना मार्ग की जर्जर पुलिया बनी ‘ब्लैक स्पॉट’, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड के अंतर्गत निचलौल-पुरैना मार्ग पर जमुई और भेड़िया गांव के बीच नहर पर बनी पुलिया राहगीरों के लिए मौत का कुआं साबित हो रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड के अंतर्गत निचलौल-पुरैना मार्ग पर जमुई और भेड़िया गांव के बीच नहर पर बनी पुलिया राहगीरों के लिए मौत का कुआं साबित हो रही है। लंबे समय से बेहद जर्जर और संकरी हो चुकी यह पुलिया अब एक खतरनाक ‘ब्लैक स्पॉट’ में तब्दील हो चुकी है, जिससे यहां कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटित हो सकती है।

स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बताया कि पुलिया की दोनों तरफ की सुरक्षा रेलिंग टूटकर पूरी तरह गायब हो चुकी है और इसके ऊपर गहरे गड्ढे बन गए हैं। रेलिंग न होने की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं और गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं। पिपरिया के समीप स्थित यह पूरा क्षेत्र अब दुर्घटना संभावित जोन बन चुका है।

रात के समय बढ़ जाता है खतरा

इस व्यस्त मार्ग से चौबीसों घंटे सैकड़ों छोटे-बड़े और भारी वाहनों का आवागमन रहता है। रात के समय अथवा खराब मौसम में दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण वाहन चालकों के लिए इस संकरी पुलिया से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं होता। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों अनूप पाण्डेय, डॉ. चंद्रशेखर भाई, गजेंद्र विश्वकर्मा, अशोक पटेल, जोखनलाल कनौजिया, करण निषाद, आशीष पाण्डेय और सद्दाम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) पर घोर उदासीनता का आरोप लगाया है।

मरम्मत व चौड़ीकरण की मांग

क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने जिला प्रशासन व शासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग युद्धस्तर पर पुलिया का चौड़ीकरण कराए और मजबूत सुरक्षा रेलिंग का निर्माण सुनिश्चित करे, अन्यथा ग्रामीण सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.