महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड नंबर-12, आज़ाद नगर मोहल्ले में विकास दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड नंबर-12, आज़ाद नगर मोहल्ले में विकास दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। मोहल्ले में लंबे समय से जर्जर सड़क और जल निकासी के लिए नाली का निर्माण न होने से स्थानीय निवासियों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। खासकर दयानंद के घर के पास की मुख्य सड़क पूरी तरह से टूटकर जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी मुहाल हो गया है।
स्थानीय निवासी शाह आलम, जयप्रकाश और हरिश्चंद्र ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि हल्की बारिश होते ही यहाँ जलभराव हो जाता है। पानी भरे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं मिलता, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बीमारियों का घर बन रही जलभराव की समस्या
मोहल्ले वासियों का आरोप है कि नाली निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर और लोगों के दरवाजों के सामने जमा रहता है। इस भीषण गंदगी और सड़न की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मोहल्ले में संक्रामक बीमारियां (जैसे डेंगू, मलेरिया) फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग मूकदर्शक बना बैठा है।
बदहाल जल निकासी से आजिज आ चुके नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया और नाली व सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया जांच का भरोसा
इस पूरे मामले को लेकर जब नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा:
आज़ाद नगर मोहल्ले की समस्या संज्ञान में है। मामले की स्थलीय जांच कराकर जल्द से जल्द वहां नाली और सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि जनता को इस परेशानी से निजात मिल सके।अब देखना होगा कि चेयरमैन के इस आश्वासन के बाद आज़ाद नगर के निवासियों को कब तक इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिलती है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













