बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र स्थित ग्राम अमरपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र स्थित ग्राम अमरपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा हुआ है। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से इस शौचालय की देखरेख और साफ-सफाई के लिए केयरटेकर की भी नियुक्ति की गई है, बावजूद इसके शौचालय आम जनता के लिए खोला नहीं जा रहा है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा का इस तरह बंद रहना सरकारी धन के दुरुपयोग को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि जब शौचालय बंद है, तो उसकी देखरेख के नाम पर नियुक्त कर्मचारियों को मानदेय या वेतन किस आधार पर दिया जा रहा है। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही शौचालय को नियमित रूप से खुलवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब उनका सही ढंग से संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मोकम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह देखा जाएगा कि शौचालय किन कारणों से बंद है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













