महराजगंज
महराजगंज मंगलवार को जिले में मौसम मेहरबान हो गया। फरेंदा, धानी समेत कई इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई और ओले भी गिरे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मंगलवार को जिले में मौसम मेहरबान हो गया। फरेंदा, धानी समेत कई इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई और ओले भी गिरे।
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। मंगलवार की बारिश ने तापमान गिरा दिया और लोगों को बड़ी राहत मिली।
बारिश का सबसे ज्यादा फायदा धान की रोपाई कर रहे किसानों को हुआ है। इस समय जिले भर में रोपनी का काम जोरों पर है। बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे रोपाई का काम आसान हो गया। अब किसानों को डीजल पंप का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
किसानों ने बताया, गर्मी से बुरा हाल था और खेत में पानी की दिक्कत थी। इस बारिश ने एक साथ दोनों परेशानी दूर कर दी। अब रोपनी तेजी से होगी।
महराजगंज : नौतनवा रेलवे अंडरपास के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनीhttps://t.co/Tsds6T0pzW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026












