बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील सिकंद्राबाद के आर्य समाज मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील सिकंद्राबाद के आर्य समाज मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखकर त्वरित समाधान कराना था। बैठक की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा ने की।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के व्यापारियों ने बिजली कटौती, अनियमित आपूर्ति और तकनीकी खामियों का मुद्दा उठाया। सांसद प्रतिनिधि एवं बिजली विभाग के अजय बंसल ने कहा कि पिछली सपा सरकार में सिकंद्राबाद नगर के लिए 132 ट्रांसफार्मर लगाने की योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन तत्कालीन विधायिका विमला सोलंकी के कार्यकाल में एक भी ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार और विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयासों से सिकंद्राबाद विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 200 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है।
अजय बंसल ने आगे कहा कि सपा सरकार के समय बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं था, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। भाजपा सरकार में यह स्थिति बदली है और अब बिजली की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है। यदि कहीं कोई शिकायत आती है तो उसका त्वरित निस्तारण कराया जाता है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह भी क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं।
नगर पूर्व अध्यक्ष पिंकी बोहरा और नवीन राजपूत ने बैठक में नगर की प्रमुख बिजली समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि नगर में बार-बार बिजली कटौती हो रही है और बिजली अचानक गुल हो जाती है। इसके अलावा बिजलीघर में ओसीबी का बार-बार ट्रिप होना ओवरलोड का संकेत है। उन्होंने मांग की कि ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, चाहे इसके लिए अतिरिक्त उपकरण लगाने पड़ें या क्षमता बढ़ानी पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि नगर में हो रही बिजली चोरी पर विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ओवरलोड और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
व्यापारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बैठक में रखीं और अधिकारियों से समयबद्ध समाधान की अपेक्षा जताई।
बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं को सुनने के बाद अधिशासी अधिकारी एवं एक्सईएन राहुल शर्मा ने कहा कि नगर के गणमान्य लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी टीम के साथ मिलकर समस्याओं का परीक्षण कराया जाएगा और जहां संभव होगा वहां त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में नवीन राजपूत, पिंकी बोहरा, अरविंद दीक्षित, आनंद जैन, अनुप भाटी, अरुण प्रजापति, पवन जैन, अजय बंसल, अक्षत शर्मा सहित नगर के अनेक व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













