हापुड़
हापुड़ जनपद की बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद की बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न जिलों से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें और अवैध चाकू बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ पुलिस टीम रिझाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों पर मेरठ, गाजियाबाद सहित आसपास के जिलों में चोरी और आर्म्स एक्ट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। बरामद बाइकों के मालिकों की पहचान के लिए अन्य थानों से संपर्क किया जा रहा है।













