बुलंदशहर
बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्णवास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में कर्णवास टीम ने पिलखना को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्णवास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में कर्णवास टीम ने पिलखना को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। टीम की इस शानदार जीत में वीरेश के ऑलराउंड प्रदर्शन की मुख्य भूमिका रही।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कर्णवास की टीम ने पिलखना के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। पिलखना की टीम 14 ओवरों में महज 56 रनों पर सिमट गई। पावरप्ले के शुरुआती 5 ओवरों में ही पिलखना ने 23 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम अंत तक उबर नहीं पाई। कप्तान कलाम ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। कर्णवास के गेंदबाज गौरव ने 2 ओवर मेडन रखते हुए 3 विकेट झटके, जबकि वीरेश ने भी 2 ओवर में 3 विकेट चटकाए।
जवाब में 57 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्णवास की टीम ने शेखर और वीरेश की सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर 10वें ओवर में केवल 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी में 3 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में नाबाद 35 रन बनाने वाले वीरेश को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टीम की इस जीत से खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।













