बलिया: चकबंदी और राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस

बलिया

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान चकबंदी मामलों में ढिलाई और राजस्व वसूली में खराब प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान चकबंदी मामलों में ढिलाई और राजस्व वसूली में खराब प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले सभी चकबंदी अधिकारियों , विद्युत विभाग के चारों अधिशासी अभियंताओं  और नगर पालिका बलिया के ईओ को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में डीएम ने बताया कि जिले के 37 चकबंदी गांवों में से 30 में 10 वर्ष से अधिक पुराने मामले लंबित हैं। उन्होंने 5 साल से पुराने मुकदमों की अलग फाइल बनाकर उनके तुरंत निस्तारण और अधिकारियों को गांवों में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतें सुनने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान लक्ष्य पूरा न होने पर डीएम ने बिजली विभाग, नगर पालिकाओं और मंडी समितियों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मंडी समिति बलिया के चेयरमैन से स्पष्टीकरण तलब किया है, वहीं बेल्थरारोड मंडी सदस्य को चेतावनी नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम को नालों की सफाई के निर्देश

जिलाधिकारी ने मानसून के आगमन को देखते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बरसात से पहले नालों की मुकम्मल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की हिदायत दी है, ताकि जलभराव की स्थिति पैदा न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित सभी एसडीएम मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.