सिंदुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, सिंदुरिया थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2026 के तहत एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद हसन उर्फ भोलू (उम्र 20 वर्ष), पुत्र अनवरूल हसन को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पेशे से मजदूर है और ग्राम परसामीर (थाना सिंदुरिया) का निवासी है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह और महिला कांस्टेबल रंजना तिवारी शामिल रहीं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.