बुलंदशहर: रूपवास चौकी पर सीओ शशांक श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों व चौकीदारों संग की बैठक, आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनूपशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनूपशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है। इसी कड़ी में बुधवार को क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने थाना अनूपशहर क्षेत्र की रूपवास पुलिस चौकी पर ग्राम प्रधानों और ग्राम चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपसी भाईचारे और सतर्कता पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों व चौकीदारों को अपने-अपने गांवों में पैनी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अराजक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को देने के कड़े निर्देश दिए।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीओ ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्तियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। गांवों में किसी भी प्रकार की अफवाह, आपसी विवाद या तनाव की स्थिति बनने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते ठोस कार्रवाई की जा सके। बैठक में रूपवास चौकी प्रभारी आदेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राम प्रधान और ग्राम चौकीदार मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.