महराजगंज: आगामी त्योहारों को लेकर निचलौल थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक, आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

महराजगंज

महराजगंज आगामी दीपावली, छठ पूजा एवं अन्य प्रमुख त्योहारों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाने में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी (थानाध्यक्ष) योगेंद्र राय ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी दीपावली, छठ पूजा एवं अन्य प्रमुख त्योहारों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाने में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी (थानाध्यक्ष) योगेंद्र राय ने की।

दोनों समुदायों के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस बैठक में निचलौल कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि और व्यापारी शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और पारंपरिक सद्भाव के साथ मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अफवाहों से बचने और पुलिस को सूचना देने की अपील

थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान क्षेत्र में आपसी शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों को आगाह किया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक बातों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षा और शांति कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।

बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि निचलौल क्षेत्र में हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की जाती रही है, जिसे आगामी पर्वों पर भी बरकरार रखा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.