बलिया: राजकीय बाल गृह बालिका निधरिया में सजा दीपावली का भव्य मेला, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ और बांटे उपहार

बलिया

बलिया: महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह बालिका निधरिया में शासन के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के पावन अवसर पर ‘तरंग’ कार्यक्रम के तहत एक भव्य मेले का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया: महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह बालिका निधरिया में शासन के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के पावन अवसर पर ‘तरंग’ कार्यक्रम के तहत एक भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अनूठे मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने डीएम का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया।

बालिकाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राजकीय संस्थान में कुल 11 जनपदों की बालिकाएं आवासित हैं, और वर्तमान में यहां 98 बालिकाओं के साथ उनके सात बच्चे भी रह रहे हैं। दीपावली मेले में बालिकाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए अपने हाथों से बेहद खूबसूरत दीपक और विभिन्न प्रकार की आकर्षक सजावटी सामग्रियां तैयार की थीं।

जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया और बालिकाओं की मेहनत व हुनर की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों, विशेषकर पानीपुरी और अन्य खाद्य सामग्रियों का स्वाद चखकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता का संदेश

बालिकाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इंसान से गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन उन गलतियों से सीख लेकर स्वयं को एक बेहतर इंसान बनाना ही सफलता का असली मार्ग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से सशक्त होना भी बेहद जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकें।

संवाद के दौरान जब डीएम ने बालिकाओं से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा, तो कई बालिकाओं ने शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी बनने की इच्छा जताई। बालिकाओं की मांग पर डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को संस्था में कमर्शियल आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) प्लांट लगवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को दीपावली के उपहारस्वरूप नए वस्त्र और मिठाइयां भेंट कीं। इस अवसर पर संस्था की अधीक्षिका अमित रानी जैन, बाल कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.