महराजगंज: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को चौक पुलिस ने वापस कराई 7,380 रुपये की रकम, पीड़ित ने दर्ज कराई थी शिकायत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना चौक की साइबर सेल टीम ने त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के पैसे सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना चौक की साइबर सेल टीम ने त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के पैसे सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैलेश कुमार मौर्य निवासी जगपुर उर्फ सलामतगढ़ साइबर ठगी का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सक्रिय हुई चौक थाने की साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से तत्काल समन्वय स्थापित किया। तकनीकी प्रयासों के चलते 4 नवंबर 2026 को ठगी गई पूरी धनराशि (7,380 रुपये) वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करवा दी गई।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना की जा रही है। साइबर सेल ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.