महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बुधवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं आतिशबाजी के पटाखों का जखीरा बरामद किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बुधवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं आतिशबाजी के पटाखों का जखीरा बरामद किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान में 20 बोरी, तीन झोले और एक गत्ता शामिल है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के निर्देशन में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
बुधवार, 4 नवंबर को चौकी प्रभारी परतावल अनीश कुमार सिंह पुलिस टीम और तहसीलदार सदर पंकज शाही के साथ बभनौली गांव पहुंचे। यहां राघवेंद्र सिंह पुत्र कुम्हार सिंह के कमरे से विभिन्न प्रकार के अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए गए। मौके से सोनू चौबे पुत्र नगीना चौबे निवासी बरवा बाबू, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में तहसीलदार सदर पंकज शाही, चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, अंकित श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल प्रमोद यादव, विकास यादव और राजू कुमार यादव शामिल रहे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













