महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनौली गांव में पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनौली गांव में पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटक पदार्थों एवं आतिशबाजी के पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कमरे से बरामद हुआ पटाखों का भारी जखीरा
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों व पटाखों के अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में परतावल चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह और तहसीलदार सदर पंकज शाही की संयुक्त टीम ने बभनौली गांव में राघवेंद्र सिंह के कमरे पर औचक छापा मारा।
छापेमारी के दौरान कमरे से 20 बोरी, तीन झोले और एक गत्ते में भरकर रखे गए भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक व आतिशबाजी सामग्री बरामद की गई।
गोरखपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
मौके से पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे डंप करने के आरोप में सोनू चौबे (पुत्र नगीना चौबे, निवासी बरवा बाबू, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर) को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामदेउरवां में विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं (धारा 5/9(बी)) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस संयुक्त अभियान को अंजाम देने वाली टीम में तहसीलदार सदर पंकज शाही, चौकी प्रभारी परतावल अनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, अंकित श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल प्रमोद यादव, विकास यादव और राजू कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल रहे।
बुलंदशहर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और निजी स्कूल प्रबंधनों की गंभीर लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। क्षमता से कई गुना अधिक ठूंस-ठूंस कर भरे गए स्कूली बच्चों की एक वैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। https://t.co/RTJvsgUcRl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












