राहुल गांधी वो रॉकेट हैं जिसका बारूद खत्म हो चुका है’: सीएम योगी का तंज, बोले- यह युवा कभी लॉन्च नहीं होने वाला

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जनसभा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जनसभा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। सीएम योगी ने राहुल गांधी की तुलना दिवाली के फुस्स रॉकेट से करते हुए कहा कि उनका बारूद पूरी तरह समाप्त हो चुका है और कांग्रेस चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, यह तथाकथित ‘युवा’ अब कभी लॉन्च नहीं होने वाला।

धुआं छोड़कर जमीन पर ही बुझ जाता है रॉकेट

सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए कहा कि दीपावली पर कुछ रॉकेट ऐसे होते हैं जिनमें आग लगाने के बाद लोग आसमान की तरफ देखते रह जाते हैं, लेकिन वे ऊपर जाने के बजाय वहीं थोड़ा सा धुआं छोड़ते हैं और जमीन पर ही बुझ जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की स्थिति भी ठीक ऐसी ही हो चुकी है; उनका धुआं पहले ही निकल चुका है।

बार-बार लॉन्चिंग और असफलताओं का दिया हवाला

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 2004 में सांसद, 2007 में महासचिव, 2013 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 2017 में पार्टी अध्यक्ष बनाकर कई बार लॉन्च करने का प्रयास किया। इसके बावजूद वे 2019 में अपनी परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव हार गए। इसके बाद उन्हें नए सिरे से स्थापित करने के लिए निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा और अधिकार यात्रा भी पूरी तरह बेअसर साबित हुईं।

फेल होने वाले छात्र और उम्र पर कसा तंज

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी की तुलना गांव के उस छात्र से की जो परीक्षा में बार-बार फेल होने पर कभी मास्टर द्वारा कॉपी गायब करने, कभी आउट ऑफ सिलेबस पेपर आने, तो कभी पेन की स्याही खत्म होने का बहाना बनाता है। उन्होंने कहा कि 56 वर्ष की आयु पार करने के बाद भी कांग्रेस उन्हें ‘युवा नेता’ के तौर पर पेश कर रही है, जबकि जनता अब उनकी नकारात्मक राजनीति और बहानों को सिरे से नकार चुकी है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.