बुलंदशहर
बुलंदशहर मै थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट और हत्या के मामले में वांछित चल रहे बदमाश मौहम्मद फैजान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मै थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट और हत्या के मामले में वांछित चल रहे बदमाश मौहम्मद फैजान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में फैजान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मुठभेड़ का घटनाक्रम
दिनांक 05/06.06.2026 को रात्रि में थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम संतपुरा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा पर सवार 2 व्यक्ति पुलिस को देखकर सनोटा रोड की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों का ई-रिक्शा बम्बे की पटरी के पास खेत में फंस गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मौहम्मद फैजान पुत्र मौहम्मद वकील, निवासी मौहल्ला रिसालदारान, कस्बा व थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के पैर में गोली लगी और उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी
गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस और 01 लूटा हुआ ई-रिक्शा बरामद किया है।
हत्याकांड का खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि फैजान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 31.06.2026 को थाना सिकंदराबाद क्षेत्रान्तर्गत एक ई-रिक्शा चालक से लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना सिकंदराबाद पर मु0अ0सं0-513/2026, धारा 103(1), 238(बी) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 513/2026, धारा 103(1), 238(बी) बीएनएस – थाना सिकंदराबाद
2. मु0अ0सं0 527/26, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम – थाना सिकंदराबाद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना सिकंदराबाद पुलिस
1. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिकंदराबाद
2. उ0नि0 मुनेश कुमार, उ0नि0 उमेश कुमार
3. है0का0 अश्वनी, का0 सत्यवीर, का0 विनोद
स्वाट टीम
1. संदीप कुमार, प्रभारी स्वाट टीम
2. है0का0 कपिल नैन, है0का0 प्रदीप कुमार, है0का0 निकुंज यादव, है0का0 मौ0 आरिफ, का0 रोहित कुमार, का0 नरेन्द्र कुमार, का0 सचिन चौहान, का0 श्याम सुंदर, का0 अमित कुमार, है0का0 चालक जेल सिंह।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के उपरान्त उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













