भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्त हुए डीएम, एसडीएम को दिए लंबित मामले खत्म करने के निर्देश

बलिया

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार राजस्व विभाग के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार राजस्व विभाग के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही जिलाधिकारी ने विकास परियोजनाओं, सड़कों और अन्य जनहित कार्यों के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े किसी भी विवाद की जानकारी तत्काल प्राप्त कर उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए, ताकि जनपद के विकास कार्य प्रभावित न हों। बैठक में कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता से माल्देपुर से बाईपास तक प्रस्तावित सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 17 विकास खंडों में हेलीपैड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में एक हेलीपैड का निर्माण किया जाना है।

इसके लिए सभी स्थानों का भूमि चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता से महाराजगंज और नौरंगा क्षेत्र में चल रहे बंधा निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में समस्त एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.