परतावल: नगर पंचायत की नवीन मंडी में धूमधाम से मनाया गया सीएम योगी का 54वां जन्मदिन; कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

परतावल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन पर महराजगंज जनपद के परतावल नगर पंचायत अंतर्गत नवीन मंडी परिसर में बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन पर महराजगंज जनपद के परतावल नगर पंचायत अंतर्गत नवीन मंडी परिसर में बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मनोनीत सभासद काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना; सुशासन और कानून-व्यवस्था की हुई सराहना
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और क्षेत्र में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व सभासद काशीनाथ सिंह ने कहा:

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल और दृढ़ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और मजबूत कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में देश भर में एक ऐतिहासिक नजीर पेश की है। आज यूपी भयमुक्त होकर प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और उनके नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है।”

व्यापारियों और कार्यकर्ताओं का रहा भारी हुजूम
परतावल नवीन मंडी स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय व्यापार मंडल के लोग और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश जायसवाल, डॉ. बैजनाथ यादव, माखन भंडारी और विजय जायसवाल सहित दर्जनों प्रबुद्ध जन और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और प्रदेश की निरंतर उन्नति के संकल्प के साथ हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.