महराजगंज: सीएम योगी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने किया सुंदरकांड का पाठ; पाडियाताल मंदिर में गूंजे हनुमान चालीसा के स्वर, हुआ सहभोज

ठूठीबारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत राजाबारी स्थित ऐतिहासिक पाडियाताल मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत राजाबारी स्थित ऐतिहासिक पाडियाताल मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और वृहद सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

क्रासर: राजाबारी के पाडियाताल मंदिर पर सुंदरकाण्ड और सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री की दीर्घायु और प्रदेश की प्रगति के लिए की गई प्रार्थना

प्राप्त विवरण के अनुसार, मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा एवं समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। पाडियाताल मंदिर परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राज्य की निरंतर प्रगति व खुशहाली के लिए भगवान हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की। सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहितैषी नेतृत्व की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज अपराध मुक्त होकर सतत विकास और कानून-व्यवस्था के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन चुका है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मुख्यमंत्री के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करते रहेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के कई दिग्गज रहे मुस्तैद

ठूठीबारी क्षेत्र में आयोजित इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जमीनी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त,भाजपा जिला मंत्री बिशुनदेव चौरसिया एवं जिला मंत्री बाबुनंदन शर्मा स्थानीय जनप्रतिनिधियों में लालचंद्र चौधरी, रामबचन चौहान, रामगढ़वा के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, गोविंद, रामबचन गुप्ता और संत कुशवाहा सहित दर्जनों सनातनी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.