गोरखपुर: पाली विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन पर भ्रष्टाचार और अभद्रता के गंभीर आरोप; CM, ऊर्जा मंत्री और DM से की गई शिकायत

 गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पाली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पाली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले लगभग 10 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे संविदा लाइनमैन चन्द्रशेखर पर अपनी मनमानी करने, उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करने और काम के बदले अवैध धन उगाही ) करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर शासन स्तर तक हड़कंप मच गया है।

10 साल से एक ही जगह तैनाती, नया कनेक्शन और फॉल्ट ठीक करने के नाम पर घूसखोरी का आरोप

शिकायतकर्ता और जिला मंत्री देवानन्द शुक्ल द्वारा मुख्य अभियन्ता , विद्युत वितरण खण्ड गोरखपुर को दिए गए आधिकारिक प्रार्थना पत्र में लाइनमैन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, लाइनमैन चन्द्रशेखर का व्यवहार आम उपभोक्ताओं के प्रति अत्यंत अमानवीय और अभद्र है। जब भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली संकट, फॉल्ट या अन्य वैध समस्याएं लेकर उसके पास जाते हैं, तो वह सीधे मुंह बात करने के बजाय अपशब्दों का प्रयोग करता है और भुगत लेने की धमकी देता है। इसके अलावा, क्षेत्र में नया बिजली कनेक्शन जोड़ने, खराब मीटर बदलने और लाइन का फॉल्ट ठीक करने के नाम पर अवैध रूप से मोटी रकम वसूलने के भी आरोप हैं।

मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक पहुंची फाइल, हलचल तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि सीधे प्रदेश के आला कमान तक मोर्चा खोल दिया है। इस प्रकरण की लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी जा गई है।

मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार)

बृजेश पाठक ( उपमुख्यमंत्री, यूपी)

ए. के. शर्मा (ऊर्जा मंत्री, यूपी)

क्षेत्रीय सांसद, जिलाधिकारी (DM) गोरखपुर और मुख्य अभियंता।

इतने उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज होने के बाद से बिजली विभाग के प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है।

कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्र के ग्रामीणों का साफ कहना है कि लंबे समय से एक ही उपकेंद्र पर जमे रहने के कारण उक्त लाइनमैन के हौसले बुलंद हैं और वह खुद को नियमों से ऊपर समझने लगा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी संविदा कर्मी को वहां से हटाकर उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सब मिलकर बिजली उपकेंद्र पर उग्र आंदोलन और तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.