महराजगंज: सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

डीजल, पेट्रोल और गैस के लिए रात भर लाइन में लग रहे किसान

धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, जनपद में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। आलम यह है कि किसानों और आम उपभोक्ताओं को रात-रात भर लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें जरूरत के मुताबिक ईंधन नहीं मिल पा रहा है।

यादव ने स्थानीय प्रशासन को भी आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि नए अधिकारियों द्वारा जारी किए जा रहे मनमाने फरमानों से आम जनता की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई हैं।

हर मोर्चे पर विफल है सरकार: सपा

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, बलात्कार और महिलाओं व छात्रों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

महंगाई और बेरोजगारी: कमरतोड़ महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।किसानों को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि बिचौलिए खुलेआम ऊंचे दामों पर डीजल, पेट्रोल और गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं।

कलेक्ट्रेट पर हुए इस बड़े प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज चेहरे और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से सुशील कुमार टीबडेवाल (पूर्व मंत्री),अजय गुप्ता उर्फ लल्ला भैया (जिला महासचिव), समसुद्दीन अली, कृष्णभान सिंह सैंथवार, अमरनाथ यादव उर्फ लाला यादव (जिला उपाध्यक्ष), प्रणय गौतम, निरमेश मंगल, श्रीपति आजाद (पूर्व विधायक), बिंद्रेश कनौजिया, मक्खू प्रसाद, यज्ञदत्त पासवान (छात्र सभा जिला अध्यक्ष), नौशाद (विधानसभा अध्यक्ष) और अखिलेश मौर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि ईंधन की किल्लत को जल्द दूर नहीं किया गया और बढ़ती महंगाई व बिचौलियों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आने वाले दिनों में पार्टी सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.