औरैया में आंधी का कहर: भंडारा खाकर लौटते समय गिरी दीवार, महिला की मौत, ननद गंभीर रूप से घायल

औरैया

औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में रविवार रात मौसम के बदले मिजाज और तेज आंधी-पानी ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में रविवार रात मौसम के बदले मिजाज और तेज आंधी-पानी ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। आंधी के दौरान एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी ननद गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

भंडारे से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मढ़ेपुरा निवासी 42 वर्षीय जगरानी पत्नी सुरेंद्र निषाद रविवार को अजीतमल के हरपालपुर गांव में अपने नंदोई लेकपाल निषाद के घर आई हुई थीं। रविवार शाम को जगरानी अपनी ननद सोमवती के साथ पास के ही एक गांव भीखम नगर में आयोजित भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गई थीं।

रात में भंडारा खाकर दोनों ननद-भाभी पैदल ही वापस हरपालपुर लौट रही थीं। वे जैसे ही गांव में बुद्ध सिंह के घर के पास पहुंचीं, तभी अचानक आए तेज अंधड़ के कारण बुद्ध सिंह के मकान की बाहरी दीवार भरभराकर सीधे उनके ऊपर गिर गई। दोनों महिलाएं भारी मलबे के नीचे दब गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन में भारी मशक्कत कर दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जगरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हुई उनकी ननद सोमवती को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल विशाल गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और दैवीय आपदा के तहत सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दुखद घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.