यूपी 112 का सिपाही निलंबित: युवती से फोन पर बदसलूकी और गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाले एक मामले में औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाले एक मामले में औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। यूपी 112 में तैनात एक सिपाही द्वारा फोन पर एक युवती के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग, बदसलूकी और गाली-गलौज करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, एसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं।

देर रात मां से बात कराने का बना रहा था दबाव

वायरल हुए कथित ऑडियो में यूपी 112 का यह सिपाही फोन पर युवती पर इस बात का दबाव बना रहा था कि वह अपनी मां से उसकी बात कराए। युवती ने शालीनता से देर रात का हवाला देते हुए सुबह बात कराने का अनुरोध किया, लेकिन सिपाही इस पर भी नहीं माना और लगातार जिद पर अड़ा रहा।

जब युवती ने असमर्थता जताई, तो सिपाही अपना आपा खो बैठा और उसने बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी सिपाही ने फोन पर ही युवती के आचरण और चरित्र पर भी ओछी टिप्पणियां कीं। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी।

जांच में दोषी पाए जाने पर गिरी गाज

मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा को इसकी जांच सौंपी गई। एएसपी द्वारा की गई शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज यूपी 112 में ही तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह की है।

एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और पुलिस नियमावली के उल्लंघन के आरोप में सिपाही राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में इस तरह की अराजकता और महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आरोपी पर आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.