बड़ौत में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने के लिए ईओ को सौंपा ज्ञापन

बागपत

बागपत जनपद के नगरपालिका परिषद बड़ौत में श्रमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा और प्रसिद्ध समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों व सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बागपत जनपद के नगरपालिका परिषद बड़ौत में श्रमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा और प्रसिद्ध समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों व सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने नगर में लंबे समय से खराब और बंद पड़े सरकारी सीसीटीवी कैमरों को जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल चालू कराने की पुरजोर मांग की है।

अप्रिय घटना होने पर निजी कैमरों के भरोसे रहती है पुलिस

ज्ञापन में पदाधिकारियों और सभासदों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ौत नगर के विभिन्न मुख्य चौराहों और व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से लाखों रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में ये सभी कैमरे पिछले काफी समय से पूरी तरह बंद पड़े हैं।

ज्ञापन के अनुसार, नगर के प्रमुख और संवेदनशील प्वॉइंट्स जैसे—

दिल्ली बस अड्डा

फूंस वाली मस्जिद

मुख्य बाजार

संजय मूर्ति

अग्रसेन चौक

पंचवटी मंदिर

इन सभी मुख्य स्थानों पर कैमरे शोपीस बने हुए हैं। हालात ये हैं कि यदि नगर में कोई अप्रिय घटना, चोरी या अपराध हो जाता है, तो पुलिस प्रशासन को अपराधियों की सुरागरसी के लिए निजी दुकानदारों के कैमरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

लाखों खर्च करने के बाद शोपीस क्यों बने कैमरे?

समाजसेवी मोहित चौहान और अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने कहा कि जब नगरपालिका ने जनता की सुरक्षा के नाम पर इन कैमरों को लगाने में लाखों रुपये का सरकारी बजट खर्च किया है, तो फिर इन्हें ठीक कराकर चालू क्यों नहीं रखा जा रहा? उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ यह ढिलाई किसी बड़ी वारदात को आमंत्रण दे सकती है, अतः इन सभी कैमरों को अविलंब दुरुस्त कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा, समाजसेवी मोहित चौहान के साथ प्रमुख रूप से सभासद इमरान तोमर, अमित राजपूत, रवि तोमर, सभासद प्रमोद शर्मा, सभासद राहुल कश्यप, सभासद बाबूराम, सभासद रमेश शर्मा, सभासद पोविंदर तोमर, सभासद पति जावेद खान और गौरव वर्मा सहित दर्जनों लोग मुख्य रूप सेउपस्थित रहे।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.