महराजगंज: छत से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आया मासूम, बुरी तरह झुलसा; गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक मासूम बच्चा घर की छत से होकर गुजरे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

खेलते-खेलते नंगे तार की चपेट में आया मासूम

जानकारी के मुताबिक, यह घटना फरेन्दा थाना क्षेत्र के निरनामपूर्वी टोला तिलकहना की है।  एक मासूम बच्चा अपने घर की छत पर मौजूद था। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रहे बिजली के नंगे तार पर उसकी नजर नहीं पड़ी और उसने खेल-खेल में तार को पकड़ लिया।

तार पकड़ते ही मासूम को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने आनन-फानन में लाइन कटवाई और बच्चे को छत से नीचे उतारा।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल भागे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल मासूम का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश इस घटना के बाद से गांव में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे इन नंगे और खतरनाक तारों को हटाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण आज एक बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और तारों को तत्काल हटाने की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.