बुलंदशहर
बुलंदशहर नगर के महाराजा अग्रसेन भवन में लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, आदर और उल्लास के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नगर के महाराजा अग्रसेन भवन में लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, आदर और उल्लास के साथ मनाई गई। पाल-बघेल समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, साथ ही समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विधायक ने शासनकाल को बताया ‘रामराज्य’
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने माता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके 30 साल के गौरवशाली शासनकाल को “रामराज्य” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई ने बिना किसी भेदभाव के देश के कोने-कोने में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं, तालाबों और कुओं का निर्माण करवाकर जनसेवा का एक अनुपम आदर्श स्थापित किया। उन्होंने उस दौर में नारी शक्ति की आवाज को प्रमुखता से बुलंद किया और महिला सशक्तिकरण की नींव रखी।
समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में शिक्षा और समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह पाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मंगत राम पाल, एडवोकेट व जिला पंचायत सदस्य मंगल चपराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, कुलदीप मोदी, त्रिलोक चंद शर्मा, जय किशन पाल, दया चरण पाल, छिधा सिंह, संजीव पाल, रामदास पाल, जयसिंह पाल, सुनील पाल, महेंद्र पाल, राजन पाल, संसवीर पाल, मनोज पाल और कमलेश पाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
3 घंटे में खोई बच्ची माँ से मिली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहनाhttps://t.co/6cl1qM1fxG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 1, 2026























