3 घंटे में खोई बच्ची माँ से मिली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर थाना पुलिस ने महज 3 घंटे के अंदर खोई हुई 2.5 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर थाना पुलिस ने महज 3 घंटे के अंदर खोई हुई 2.5 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की।

शिकारपुर पुलिस के अनुसार, 31 मई को देर शामको मिशन शक्ति टीम कस्बा शिकारपुर बाजार में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक 2.5 वर्षीय बच्ची रोती हुई मिली। पूछताछ में पता चला कि बच्ची अपनी माँ के साथ बाजार आई थी और भीड़ में बिछड़ गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में शिकारपुर थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व वाली मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए गहन तलाश शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद 3 घंटे के भीतर बच्ची के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

बच्ची को पाकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शिकारपुर पुलिस का आभार जताते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस कार्य में थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, निरीक्षक अपराध वीरेंद्र कुमार और उप निरीक्षक दीप्ती महिला आरक्षी दिव्या गुप्ता की मुख्य भूमिका रही

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.