सड़क दुर्घटना में पेंटर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के शिकारपुर-सिन्दुरिया मार्ग पर निर्माणाधीन बाईपास के पास शनिवार शाम करीब 6:50 बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शिकारपुर-सिन्दुरिया मार्ग पर निर्माणाधीन बाईपास के पास शनिवार शाम करीब 6:50 बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार पेंटर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बड़हरामीर निवासी शैलेंद्र भारती (35) पेशे से पेंटर थे। शनिवार को सिन्दुरिया में काम खत्म कर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाईपास के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में शैलेंद्र सहित बाइक सवार आशीष (25) और सूरज (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल युवकों का इलाज जारी है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले शैलेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News24