गोरखपुर: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के परिवार ने खुद को अनुसूचित जाति

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के परिवार ने खुद को अनुसूचित जाति के रूप में पंजीकृत कराकर अपने समाज के लिए एक नई और बड़ी मुहिम की शुरुआत की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के परिवार ने खुद को अनुसूचित जाति के रूप में पंजीकृत कराकर अपने समाज के लिए एक नई और बड़ी मुहिम की शुरुआत की है। शनिवार को पादरी बाजार, संगम चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय सह आवास पर पहुंचे जनगणना प्रगणक विवेक सिंह को डॉ. संजय के पुत्र और संतकबीरनगर के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने अपने परिवार की जाति ‘मझवार’ लिखवाई।

प्रवीण निषाद ने प्रगणक को सरकारी सूची का हवाला दिया, जिसमें 53वें नंबर पर मझवार जाति स्पष्ट रूप से अनुसूचित जाति (SC) के रूप में अंकित है। इस पूरी प्रक्रिया का एक वीडियो फेसबुक पर साझा करते हुए पूर्व सांसद ने निषाद समाज से पुरजोर अपील की कि वे भी जनगणना के दौरान जाति के कॉलम में ‘मझवार’ और कैटेगरी में ‘SC’ ही दर्ज कराएं।

डॉ. संजय निषाद लंबे समय से निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए संघर्षरत हैं। उनका कहना है कि निषाद की ही एक मुख्य उपजाति मझवार है, जिसका SC सर्टिफिकेट बनता है।

जनगणना आंकड़ों के अनुसार, इस 6 कमरों के आलीशान मकान में रहने वाले कुल 12 सदस्यों के संयुक्त परिवार के मुखिया डॉ. संजय निषाद हैं। इस परिवार में 4 शादीशुदा जोड़े और बच्चे शामिल हैं, जिनके घर में टाइल्स लगी हैं। प्रवीण निषाद ने जनता से प्रगणकों का पूरा सहयोग करने की अपील की है।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.