बलिया: खेत देखने जा रहे किसान को बेकाबू स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर ही मौत; जनसेवा केंद्र का बोर्ड तोड़ दुकान में घुसी कार

बलिय

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नगरा-मझवारा मार्ग पर बरौली के उसकर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने खेत की तरफ जा रहे एक वृद्ध किसान को बेरहमी से कुचल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नगरा-मझवारा मार्ग पर बरौली के उसकर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने खेत की तरफ जा रहे एक वृद्ध किसान को बेरहमी से कुचल दिया। इस हादसे में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दुकान में जा घुसी कार, चालक को ग्रामीणों ने पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब सात बजे किड़िहरापुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अपना संतुलन खो बैठी। अनियंत्रित वाहन विपरीत दिशा में सड़क किनारे चल रहे बरौली बाजार निवासी किसान शिवशंकर राजभर (62) को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार पटरी पर लगे एक जनसेवा केंद्र के बोर्ड को पूरी तरह तोड़ते हुए मुन्नू प्रसाद की मिठाई की दुकान में जा घुसी। इस टक्कर से दुकान और बोर्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे स्कॉर्पियो चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को चालक सौंप दिया गया।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कार्रवाई में जुटी

मृतक किसान शिवशंकर राजभर के परिवार में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी का कुछ साल पहले ही देहांत हो चुका था। उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटे की शादी होना अभी बाकी है।

भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.